प्राथमिक सहायक को शरीर की रचना और क्रिया का कुछ ज्ञान आवश्यक है या शरीर की रचना और क्रिया की जानकारी के बिना वह ठीक प्रकार से घायल की सहायता नही कर सकता।शरीर के मुख्य अंग जिनकी स्थिति का ज्ञान होना चाहिए वे है - मस्तिष्क , फेफड़े,और हृदय
शरीर के संस्थान - शरीर की रचना और क्रिया के अध्ययन के लिए सारे शरीर को संस्थाओ में बांटते है।
शरीर के उन अंगो के समूह को संस्थान कहते है जो मिलकर एक ही प्रकार का कार्य करते है शरीर के मुख्य संस्थान इस प्रकार है -
