आई सी एफ (ICF) कोच के ब्रेक पाइप के क्षतिग्रस्त होने पर कोच बायपास करने का तरीका :-
मान लिया कि इंजन से कोच नम्बर 11 का ब्रेक पाइप/बी.पी. एंगल कॉक क्षतिग्रस्त हुआ है। अतः इस कोच को बायपास कपलर की सहायता से हमें बायपास करना है। बायपास कपलर पैंट्रीकार मैनेजर के पास/ ए.सी. कोच अटेंडेंट के पास / गार्ड के पास ब्रेकयान में उपलब्ध रहता है, जिसकी सूचना ब्रेक पावर सर्टीफिकेट में दी जाती है। एक कोच को बायपास करने के लिए दो बायपास कपलर की आवश्यकता होती है। कोच बायपास करने के लिए निम्नलिखितज प्रक्रिया ट्वीन पाइप एयर ब्रेक प्रणाली / एयर ब्रेक सवारी डिब्बों में अपनायी जाती है। ब्रेक पाइप/BP एंगल कॉक क्षतिग्रस्त होने पर ही बायपास किया जाता है। क्षतिग्रस्त कोच को बायपास करने के बाद पूरी ट्रेन सिंगल पाइप के साथ चलायी जाती है अर्थात इंजन का पिछला FP एंगल कॉक तथा पहले कोच का अगला FP एंगल कॉक को बंद कर देना चाहिए ।
