ब्रेक पावर प्रमाण पत्र (Brake power Certificate)-(BPC)-
संदर्भ - रेलवे बोर्ड प्रमाणपत्र से 94/ M(N)/ 951/ 57 दिनांक 28.02.2000. और मुख्यालय पत्र संख्या M/ 79 / C&W / Policy/ IV दिनांक 13.03.2000 एवं रेलवे बोर्ड Policy Circular No. 04/ परिपत्र संख्या- 95/MC/141/1 दिनांक 17.05.2000. एवं संशोधित परिपत्र दिनांक 29.10. 2001 तथा 94/M(N)/951/57/ VO. II/ PL. दिनांक 25.10.2004 और मुख्यालय पत्र संख्या- M/79/C&W / Policy दिनांक 01.12. 2004
ब्रेक पावर प्रमाण पत्र प्रमाणित किया हुआ एक दस्तावेज है जो गाड़ी परीक्षक द्वारा गाड़ी का गहन परीक्षण करने के बाद ड्राईवर एवं गार्ड को उस स्थान से सुरक्षित संचालन हेतु दिया जाता है। यह तीन प्रतियों में बनायी जाती है, जिसकी एक प्रति गार्ड तथा एक प्रति ड्राईवर को दिया जाता है तथा तीसरा प्रति गाड़ी परीक्षक के पास रिकार्ड के रूप में रहता है। तीनो प्रतियों पर गार्ड, ड्राईवर एवं गाड़ी परीक्षक का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
