हड्डियों के टूटने के कारण -
1. सीधी चोट - जहां चोट लगे वही की हड्डी टूटे, ऐसी चोट को सीधी चोट कहते है जैसे बांह पर लाठी लगने से बांह की हड्डी टूटना ।
2. कुटिल चोट - चोट किसी स्थान पर लगे और हड्डी किसी दूसरे स्थान की टूटे ऐसी चोट कुटिल चोट कहलाती है जैसे - हथेली के बल गिरने से हंसली की हड्डी टूटना तथा एडियो के बल गिरने से रीढ़ की या खोपड़ी के तले की हड्डी टूटना ।
3. मांस पेशियों का तनाव - मांस पेशियो के अत्यधिक तनाव में भी हड्डी टूट जाती है जैसे खेलते या दौड़ते समय घुटने की पटेला अस्थि का टूट जाना अथवा मरोड़ने पर कलाई या कुहनी पर से हाथ की हड्डियों का टूट जाना ।
