घाव होने पर कोशिकाये तो कटती ही है कभी - कभी धमनियाँ और शिराये भी कट जाती है। कोशिकाओ, धमनियों अथवा शिराओ के कटने से रक्त स्राव होता है। अधिक मात्रा में रक्त निकल जाने से रक्त चाप कम हो जाता है और मस्तिष्क तक रक्त कम मात्रा में पहुँचता है इसलिए नाडी संस्थान अपना कार्य ठीक नही कर सकता और घायल मूर्छित हो जाता है।साँस बंद होने को छोडकर अधिक मात्रा में रक्त स्राव सबसे खतरनाक स्थिति है ।
घाव के भेद -
1. कटे हुए घाव - किसी धारदार वस्तु (जैसे ब्लेड, चाकू इत्यादि) से कटा हुआ इस प्रकार के घाव में धमनियों और शिराओ के कटने की अधिक सम्भावना होती है ऐसे घावों के किनारे सीधे होते है ।
2. फटे हुए घाव - मशीनों के पुर्जो से कांच से पशुओ के पंजो से लगे हुए घाव इनके किनारे टेढ़े - मेढ़े होते है इस तरह के घाव कटे हुए घाव से कम खतरनाक होते है ।
