- प्राथमिक उपचार करनेवाले व्यक्ति के गुण
- विवेकी (observant) - वह विवेकी , सचेत, निपुण एवं परिश्रमी होना चाहिए । जिससे वह दुर्घटना के चिन्ह पहचान सके;
- व्यवहारकुशल (tactful) - उसे संवेदनशील होना चाहिए । जिससे घटना संबंधी जानकारी जल्द से जल्द प्राप्त करते हुए वह रोगी का विश्वास प्राप्त करे। वह दयालु होना चाहिए अर्थात् उसके दिल में लोगो के लिए दया होनी चाहिए ।
- युक्तिपूर्ण (resourceful), जिससे वह निकटतम साधनों का उपयोग कर प्रकृति का सहायक बने;
- निपुण (dexterous) - उसकी प्राथमिक सहायता देने का ज्ञान होना चाहिए । जिससे वह ऐसे उपायों को काम में लाए कि रोगी को उठाने इत्यादि में कष्ट न हो;
